web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई, बम बम भोले की चारों तरफ गूंज


अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई,
6/29/2024 11:50:42 AM         Kushi Rajput        Baba Barfani, Amarnath Yatra begins, Shri Amarnath Yatra 2024, Pilgrimage to Amarnath, Baltal/Pahalgam, Amarnath Yatra 2024 Update, Jammu Kashmir LG Manoj Sinha            ਬਮ ਬਮ ਭੋਲੇ ਦੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਨਾਲ ਅਮਰਨਾਥ ਯਾਤਰਾ ਸ਼ੁਰੂ, 4603 ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਬਾਬਾ ਬਰਫਾਨੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਕਰਨਗੇ ਚੜ੍ਹਾਈ, 52 ਦਿਨ ਚੱਲੇਗੀ ਯਾਤਰਾ  

अमरनाथ यात्रा आज से एक बार फिर से शुरू हो गई है। यात्रा पहलगाम और बालटाल से शुरू हुई।  बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा था। शिवलिंग दर्शन के लिए आज कुल 4,603 यात्री चढ़ाई करेंगे

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीर्थयात्रियों को रवाना किया था। उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ जी का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

बालटाल​​​​​-पहलगाम बेस कैंप में 9 हजार लोगों के रुकने की व्यवस्था

बालटाल और पहलगाम के नुनवान बेस कैंप में दर्शन के लिए पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां रोजाना 9 हजार लोग रुक सकते हैं। इसके साथ ही दोनों यात्रा मार्गों पर 260 टॉयलेट, 120 वॉशरूम है।

इस उम्र के श्रद्वालुओं को मिलेगा यात्रा का मौका

आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के लिए उम्र सीमा तय की गई है। यात्रा पर जाने वाले की कम से कम उम्र 13 साल से लेकर 75 साल तक होनी चाहिए। इसके साथ ही छह महीने से ज्यादा गर्भावस्था वाली महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। 

जाने अमरनाथ यात्रा  के दोनों रूट के बारे में 

पहलगाम रूट

पहलगाम रूट से गुफा तक पहुंचने में करीब 3 से 5 दिन लगते हैं, लेकिन ये रास्ता आसान है। पहलगाम अमरनाथ ट्रेक का बेस कैंप है, जो अमरनाथ गुफा से 47 किमी की दूरी पर है। सभी यात्री पहलगाम से अमरनाथ तक की यात्रा पैदल कर सकते है । पहला पड़ाव चंदनवारी के बेस कैंप से लगभग 16 किमी दूर है जिसके बाद असली ट्रेक शुरू होता है। अगला पड़ाव 3 किमी पर पिस्सु टॉप है जिसके बाद, आप 9 किलोमीटर की दूरी पर शेषनाग पहुचंते है।

शेषनाग के बाद पंजतरणी आता है, जो 14 किमी दूर है। 6 किमी और चलने के बाद, आप अमरनाथ की गुफा में पहुचेंगे। 

ट्रेकिंग मार्ग: पहलगाम – चंदनवारी – पिस्सु टॉप – शेषनाग- पंचतरणी – अमरनाथ गुफा

बालटाल रूट 

वक्त कम हो, तो बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए बालटाल रूट से जा सकते हैं। इसमें सिर्फ 14 किमी की चढ़ाई चढ़नी होती है, लेकिन  इसमें सिर्फ खड़ी चढ़ाई है, इसलिए बुजुर्गों को इस रास्ते पर दिक्कत होती है। इस रूट पर संकरे रास्ते और खतरनाक मोड़ हैं।

किन बातों का ध्यान रखें

अमरनाथ यात्रा के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, आरएफआईडी कार्ड, ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखें। इसके साथ ही फिजिकल फिटनेस के लिहाज से हर रोज 4 से 5 किलोमीटर पैदल चलने की प्रैक्टिस करें। सांस वाला योग और एक्सरसाइज करें।

अमरनाथ का मौसम

अमरनाथ के मौसम का कोई भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता। यात्रा के दौरान कभी भी बारिश या बर्फ बारी हो जाती है। मौसम बेहद ठंडा हो जाता है, इसलिए बहुत ज़रूरी है कि आप खुद को गर्म कपड़ों से अच्छी तरह ढंक लें। 

अमरनाथ यात्रा पर ले जाने के लिए चीजें 

गर्म कपड़े और ऊनी टोपी और मोज़े 

हवा से बचने की जैकेट

सनस्क्रीन और कीड़ों से बचने की क्रीम 

पानी से बचाने वाले जूते और कोट

ट्रेकिंग करने के लिए लाठी 

स्टील की पानी की बोतल

फर्स्ट ऐड किट 

अधिक बैटरी के साथ टोर्च

'Baba Barfani','Amarnath Yatra begins','Shri Amarnath Yatra 2024','Pilgrimage to Amarnath','Baltal/Pahalgam','Amarnath Yatra 2024 Update','Jammu Kashmir LG Manoj Sinha'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  •  बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने,

    बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 29 जून से शुरू होगी 52 दिन की अमरनाथ यात्रा

  • अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई,

    अमरनाथ यात्रा शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन करने 4603 लोग आज करेंगे चढ़ाई, बम बम भोले की चारों तरफ गूंज

Recent Post

  • भारत-पाक मैच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,

    भारत-पाक मैच पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पंजाब के 92 श्रद्धालु नेपाल में फंसे

  • फरार चल रहे AAP MLA की मुश्किलें बढ़ीं,

    फरार चल रहे AAP MLA की मुश्किलें बढ़ीं, लैरी एलिसन बने सबसे अमीर व्यक्ति

  • पंजाब में इमरजैंसी सेशन बुलाने की मांग,

    पंजाब में इमरजैंसी सेशन बुलाने की मांग, स्पीकर कुलतार संधवा से अपील

  • लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति,

    लैरी एलिसन बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, एक दिन में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ जितनी कमाई की

  • जानें क्या है नैनो बनाना ट्रेंड,

    जानें क्या है नैनो बनाना ट्रेंड, AI के इस्तेमाल से आप भी बना सकते हैं 3D मिनिएचर

  • मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी,

    मुख्यमंत्री भगवंत मान को फोर्टिस अस्पताल से मिली छुट्टी, 7 दिन से थे अस्पताल में एडमिट

  • Splendor, Activa 13 हजार रुपए तक होंगी सस्ती,

    Splendor, Activa 13 हजार रुपए तक होंगी सस्ती, Royal Enfield की बाइक्स होंगी महंगी

  • फरार चल रहे AAP MLA पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ीं,

    फरार चल रहे AAP MLA पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ीं, जारी हुआ नोटिस

  • जालंधर Model Town में गाड़ी ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर,

    जालंधर Model Town में गाड़ी ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, एक्टिवा को रोकने जा रही थी, देखें Video

  • पंजाब के 92 श्रद्धालु नेपाल के हिंसक प्रदर्शन में फंसे,

    पंजाब के 92 श्रद्धालु नेपाल के हिंसक प्रदर्शन में फंसे, पंजाब में यात्रियों से भरी PRTC बस अनियंत्रित होकर पलटी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY