पंजाब के मोगा में एक ASI की आज सुबह ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नायब सिंह की उम्र 56 साल थी। डी.एस.पी. ने बताया कि नायब सिंह को सुबह 3 बजे के करीब सीने में दर्द की समस्या हुई। जिसके बाद नायब को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं नायब अपने पीछे 2 नाबालिग बच्चे भी छोड़ गया है। एएसआई नायब सिंह का अंतिम संस्कार दोपहर में उनके गांव समालसर में किया जाएगा। डी.एस.पी. मंजीत ने बताया कि नायब सिंह एक अच्छे पुलिस अधिकारी थे। वहीं उनकी आकस्मिक मौत पर लोगों ने दुख का प्रगटावा किया है।