खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के जालंधर में गोराया के पास भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे और उनको एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार डाली। मृतकों की पहचान जालंधर के गोराया के रहने वाले सिमरजीत सिंह और गोराया के गांव घुड़का के रहने वाले लक्की के तौर पर हुई है। लक्की बहनों का इकलौता भाई था और वहीं सिमरजीत सिंह की दो बहनें हैं। इस घटना की जानकारी पहले सड़क सुरक्षा फोर्स और फिर पुलिस स्टेशन गोराया की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर (जालंधर) में भेज दिया है। फिलहाल यह हादसा कैसे हुआ है इसका कारण साफ नहीं हो पाया है।
युवकों की सिर पर लगी चोटें
गांव के रहने वाले शुभ नाम के युवक ने बताया कि दोनों ही युवक होंडा बाइक पर सवार थे। दोनों गोराया की ओर से संग ढेसियां की ओर से आ रहे थे। बाइक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ मगर दोनों युवकों के सिर पर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। जब तक हम पहुंचे तो दोनों की मौत हो गई थी। दोनों के शव को कब्जे में ले लिया गया है। शुभ ने आगे कहा कि बाइक हादसा देखकर लग रहा है कि दोनों युवकों को किसी ने साइड से टक्कर मारी है और फिर उनके ऊपर से कोई भारी चीज निकल गई है। लक्की 6 बहनों का इकलौता भाई था जो पढ़ाई करता था और माता-पिता को कई जगहों पर मन्नतों के उन्हें लड़का मिला था वहीं सिमजीत राजमिस्त्नी का काम करता था।
एसएचओ विर्क ने कही ये बात
थाना गोराया के एसएचओ सिकंदर सिंह विर्क अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। एसएचओ विर्क ने कहा कि - रात करीब 08:15 बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक गोराया की ओर से गांव ढेसियां की ओर से आ रहे थे। दोनों युवक काफी कम उम्र के थे। हादसे में दोनों की मौत हो चुकी है।
पेट्रोल पंप के सामने हुआ था हादसा
यह हादसा उक्त रोड़ पर पुल के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। दोनों को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी जिससे यह हादसा हो गया। पारिवारिक सदस्यों को मामले की जानकारी दे दी है। उनके बयान भी ले लिए गए हैं और आज सुबह इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है।