बठिंडा में जीवन सिंह वालां के पास सवारियों से भरी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सवारियों को लेकर जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर गंदे नाले में गिर गई है। बस के गिरने के बाद ही चीख-पुकार मच गई।
जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने बस में सवार लोगों को तुरंत बस से निकालने का काम शुरू किया। हादसे में कई सवारियों की मौत हो चुकी है और कईयों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
5 से अधिक सवारियों की हुई मौत
बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और कई सवारियां जख्मी भी हुई हैं। जिन्हें प्रशासन ने ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई हैं।
विधायक बोले- 5 की मौके पर मौत हुई
घटना का पता लगने के बाद विधायक जगरूप सिंह गिल भी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल गए। उन्होंने कहा कि यह काफी दुखदायक घटना है, हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है, जिनमें से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है। जितने लोग घायल हुए हैं, उनके बेहतर इलाज के लिए CMO को आदेश दे दिए हैं। लोगों की आर्थिक मदद के लिए DC साहब से बात की जाएगी। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ्य हो जाएं।