ख़बरिस्तान नेटवर्क : कहते हैं हमारे देश में कुछ भी हो सकता है। कहीं 90 डिग्री एंगल वाला पुल बना दिया जाता है, तो कहीं घर के बीच से ही फ्लाइओवर निकाल दिया जाता है। जी,हां हम मजाक नहीं कर रहे हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में ही ऐसी घटना देखने को मिली है। जहां घर के बीच से ही फ्लाईओवर को निकाल दिया गया है। जो अब विवादों में आ गया है।
998 करोड़ रुपए की लागत से बना
दरअसल नागपुर के ग्रेट नाग रोड पर अशोक सर्किल के पास एक फ्लाइओवर की बीम घर की बालकनी के ऊपर से निकल रही है। जैसे ही इसकी वीडियो सामने आई तो लोगों ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यह फ्लाईओवर इंदौर और दीघोरी के इलाके को आपस में जोड़ता है।
NHAI ने घर की निकाली गलती
NHAI के अधिकारियों का कहना है कि जब फ्लाइओवर बन रहा था तो उस दौरान कोई समस्या नहीं थी। क्योंकि उस समय घर और फ्लाईओवर के बीच डेढ़ मीटर का अंतर था और बालकनी बाद में बनाई गई है। वहीं नगर निगम का कहना है कि प्रोजेक्ट बनाते समय उनके साथ सलाह नहीं ली गई और घर भी अतिक्रमण घोषित नहीं है तो इसे तोड़ना संभव नहीं है।