Sunday को भी खुले रहेंगे सरकारी बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला

Government banks to remain open on Sunday too; government's major decision ahead of the strike.

देशभर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि रविवार, 27 सितंबर को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।वित्त मंत्रालय के मुताबिक, इस दिन बैंकों में आम दिनों की तरह ही कामकाज होगा, ताकि ग्राहकों के जरूरी बैंकिंग काम समय पर पूरे हो सकें।

5 दिन प्रभावित होने वाला था बैंकिंग कामकाज

बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। ऐसे में बैंकिंग सेवाएं लगातार 5 दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन रही थी।

RBI ने भी दी मंजूरी

आम लोगों की बैंकिंग जरूरतों को देखते हुए RBI ने 27 सितंबर को बैंक ब्रांच, ऑफिस, ATM से जुड़ी ब्रांच और करेंसी चेस्ट चालू रखने की मंजूरी दी है।
सरकार का कहना है कि जरूरी बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

SBI-PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए SBI, PNB समेत कई बैंकों ने अपने ग्राहकों को पहले से जरूरी बैंकिंग काम निपटाने की सलाह दी है।वहीं, वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों और बैंक प्रबंधन से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *