पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 10 ठिकानों पर किए हमले

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पाकिस्तान ने वीरवार सुबह-सुबह अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण हो गया है। पाकिस्तान ने वीरवार सुबह-सुबह अफगानिस्तान के 10 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान सेना का दावा इन ठिकानों से एक दिन पहले उसके खिलाफ ड्रोन हमले किए गए थे। सीमा पार घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पाकिस्तान ने बुधवार को भी किया था हमला
पाकिस्तान ने बुधवार को भी अफगानिस्तान पर हमला किया था। पाकिस्तान ने इस पर कहा था कि उसके सुरक्षा बलों ने 8 ड्रोन मार गिराए हैं। ये ड्रोन अफगान तालिबान ने भेजे थे और सीमा पार घुसने की कोशिश कर रहे थे। सभी ड्रोन सीमा के पास ही गिरा दिए गए। पाकिस्तान के मुताबिक, इनसे कोई नुकसान नहीं हुआ।

28 आतंकी मारने का भी कर चुका है दावा
सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने दावा किया था कि इसमें 28 आतंकी मारे गए। वहीं, अफगान अधिकारियों ने कहा था कि हमले में कम से कम 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 घायल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *