ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, ASI जसवंत सिंह को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है। फरार हुए आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है, जो झंझोटी गांव का रहने वाला है।
लापरवाही पर SSP ने लिया एक्शन
जैसे ही इस बात की जानकारी SSP कंवलप्रीत सिंह चहल को हुई तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए राजासांसी थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह को कोताही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है। हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।
11 सितंबर पर ASI जसवंत पर हुआ था हमला
आपको बता दें कि 11 सितंबर की रात को बाइक से जा रहे ASI जसवंत सिंह पर फायरिंग की गई थी। बाइक सवार 2 युवकों ने पहले उनका पीछा किया और फिर गोली चला गी। गोली उनकी पगड़ी को भेदते हुए सिर से छूकर निकल गई। हालांक इस हमले में वह घायल हो गए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा था आरोपी को
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करण को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान हथियार की बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी के फरार होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।









