पंजाब नशा तस्करी से जुड़े मामलों में नामजद होने के बाद अक्टूबर 2019 से फरार चल रहे बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। राजजीत सिंह के आत्मसमर्पण के साथ ही पंजाब के लंबे समय से चले आ रहे चर्चित फरारी मामलों में से एक का अंत हो गया है।
राजजीत सिंह कभी पंजाब पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं। उनके खिलाफ नशा तस्करी से जुड़े मामलों में कार्रवाई चल रही थी और वह करीब 6 साल से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे।अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









