ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के लैदर कॉम्पलैक्स में एक पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने अपने पति की जमकर पिटाई की। इस दौरान पत्नी ने जब कैमरे की चैकिंग की तो कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं। जिस कारण काफी देर तक पति-पत्नी के बीच हंगामा होता रहा।
लड़की के साथ पति 5 साल से रिलेशनशिप में
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति पिछले 5 साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। इसे लेकर पहले भी दोनों के बीच लड़ाई हो चुकी है, जिसके बाद हमारे बीच समझौता हो गया था। पर बार-बार समझाने के बावजूद भी पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जैसे ही मुझे आज इन दोनों के बारे में पता चला तो मैं परिवार वालों के साथ दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
अमृतसर में नौकरी करने की झूठी बात कही
पीड़ित महिला ने आगे बताया कि उसके पति ने कहा था कि वह अमृतसर में काम करता है। पर वह जालंधर में ही कमरा लेकर लड़की के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रहा था। उक्त लड़की का रिश्ता पहले किसी और भी शादीशुदा लड़की के साथ चक्कर चलता था। उनकी वीडियो भी इसके मोबाइल में है। ति के माता-पिता को भी पता है, लेकिन वह भी कुछ नहीं कहते है।
फोन में लड़की की आपत्तिजनक वीडियो भी
महिला ने आरोप लगाए है कि पति के फोन में लड़की की आपत्तिजनक वीडियो मौजूद है। पति दड़े सट्टे में पैसे जीता और उसने लड़की को मकान खरीदकर दिया है। घटना स्थल पर हंगामा होने पर लड़की मौके से फरार हो गई। लड़की रोजाना 5 बजे घर आती है और 7 बजे जाती है।
गलती मानने की बजाय धमकी दी- पीड़िता का भाई
वहीं पीड़िता के भाई हनी अंगुराल ने बताया कि उनका जीजा आगे भी बहन को तंग परेशान कर रहा था। आज भी जब आए तो पह उन्हें धमकाने लगा था। जीजा का 5 सालों से लड़की के साथ रिलेशन चल रहा है। जिसके बाद परिवार ने वीडियो जारी करके आपत्तिजनक सामान दिखाया।









