ख़बरिस्तान नेटवर्क : तुर्किए के इजमिर शहर के पास सोमवार को एक स्टील की फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घायलों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भट्टी में सामान गिरने से हुआ ब्लास्ट
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैक्ट्री में बॉयलर ले जा रही एक क्रेन गैस पाइप लाइन से टकरा गई। इसके बाद सामान नीचे लगी भट्टी में गिरा और जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला और पलभर में ही 17 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार
वहीं इस हादसे के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है मामले में जिस किसी भी लापरवाही से यह हादसा हुआ है, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।









