मशहूर पंजाबी सिंगर के खिलाफ जालंधर में FIR, SP बोले- किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर हरिंदर पाल सिंह निज्जर विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ अब जालंधर पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले को लेकर एसपी मुख्तियार रॉय का बयान भी सामने आया है।

वायरल हो रही वीडियो में गन कल्चर प्रमोट का आरोप
एसपी मुख्तियार रॉय ने बताया कि पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह एक कॉलेज में गाने की शूटिंग कर रहे हैं और इसमें गन कल्चर को प्रमोट किया गया है। जिस कारण
सिंगर निज्जर के खिलाफ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 1 FIR दर्ज की गई है।

हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि समाज में भय का माहौल बनाने या खुले तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करके कानून का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जनता से अपील की है कि कि वह सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन या कानून के खिलाफ गतिविधियों को प्रोत्साहित न करें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

प्रोफेसर की शिकायत के बाद उठा मामला
दरअसल यह मामला तब सुर्खियों में आया जब प्रोफेसर एमपी सिंह ने वायरल हो रही वीडियो को लेकर सवाल उठाए। जिसमें उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे गाने की शूटिंग की अनुमति कैसे दी गई। जिसके बाद उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया सहित मैनेजमेंट कमेटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *