ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने अकाली नेता बिक्रम मजीठिया, हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। इससे पहले उन्होंने तीनों को नोटिस जारी कर माफी मांगने के लिए भी कहा था। नोटिस का जवाब और माफी न मांगने पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने अब कोर्ट का रुख किया है।









