लुधियाना में कांग्रेस प्रोग्राम में एक बार फिर बवाल, बघेल Go Back के लगे नारे

लुधियाना में कांग्रेस के प्रोग्राम के दौरान एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला। जहां एक बार फिर से पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए। कुछ तो बघेल की जनरल डायर वाली फोटो और बघेल गो बैक नारे वाली टी-शर्ट भी पहनकर पहुंचे थे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में कांग्रेस के प्रोग्राम के दौरान एक बार फिर से हंगामा देखने को मिला। जहां एक बार फिर से पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए। कुछ तो बघेल की जनरल डायर वाली फोटो और बघेल गो बैक नारे वाली टी-शर्ट भी पहनकर पहुंचे थे। जिसके बाद राजा वड़िंग भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी करने वालों को बाहर जाने के लिए कह दिया।

बैंस के चूड़िया डालने का इशारा देख भड़के समर्थक
दरअसल कांग्रेस के प्रोग्राम के दौरान मच से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने चूड़िया डालने का इशारा किया गया। इसे देखकर वहां पर मौजूद चन्नी समर्थक भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद वहां पर पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में भी काफी जोरों में नारेबाजी होनी शुरू हो गई।

वड़िंग ने नारेबाजी करने वालों को बताया RSS के चमचे
लगातार नारेबाजी होती देख राजा वड़िंग भड़क गए। उन्होंने RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा।इसके साथ ही आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी। वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे। उन्होंने बताया कि आज की पूरी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *