जालंधर में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर में छापा मार 126 बोतलें और कई पेटियां बरामद

Major police crackdown on illicit liquor in Jalandhar; 126 bottles and several crates seized during a raid on a house.

जालंधर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने न्यू रसीला नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा, जहां से अलग-अलग ब्रांड की 126 शराब की बोतलें और 10 से 12 पेटियां बरामद की गईं।

आरोपी को मौके से हिरासत में लिया

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी ने शराब को घर के कमरों और बोरियों में छिपाकर रखा हुआ था।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और आरोपी का इस नेटवर्क से क्या संबंध है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अवैध शराब के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *