राज कुंद्रा फिल्म UT69 से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया, जिसमें राज कुंद्रा इमोशनल हो गए। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में राज बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वह मीडिया के सामने कहते हैं- मेरी बीवी और बच्चों पर मत जाओ यार, क्या बिगाड़ा है उन्होंने आपका। इतना कहते ही राज की आंखों में आंसू आ गए।
बता दें, ये फिल्म UT69 राज कुंद्रा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में खुद राज अपना कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है की कैसे राज ऐडल्ट फिल्म बनाने के आरोप में मुंबई के आर्थर रोड जेल जाते हैं और वहां पर किन- किन कठिनाइयों का सामना करते हैं।
इसके अलावा राज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में राज ने कहा- इंडिया में सिर्फ 2 चीजें ही बिकती हैं, शाहरुख और सेक्स। राज की फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शाहनवाज अली ने किया है। वहीं, आर्ट डायरेक्शन नीरज कुमार सिंह ने किया है। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई में ही की गई है।