खबरिस्तान नेटवर्क। शनिवार की रात राज कुंद्रा को खोपड़ी का मुखौटा लगाए मुंबई के बास्टियन रेस्टोरेंट में देखा गया। बता दें, बास्टियन रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लोकेटेड है। ये शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का रेस्टोरेंट है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अक्सर यहां आते देखा जाता है।
राज कुंद्रा ने अपनी आने वाली फिल्म UT 69 की प्रिंटेड टी-शर्ट भी पहन रखी थी। राज एक्टर रोनित रॉय के साथ नजर आए। दोनों ने हैलोवीन लुक में साथ में पोज दिया। शमिता शेट्टी को भी हैलोवीन लुक में स्पॉट किया गया। क्रिश्चियन कम्युनिटी में सेल्टिक कैलेंडर के आखिरी दिन यानी 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल मनाया जाता है।