खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब के बटाला में रहने वाले युवक की रूस में मौत हो गई है। युवक की उम्र 34 साल थी। सामने आई जानकारी की मानें तो रूस में मृतक के शरीर में इंफेक्शन हो गई थी। इसके कारण वह पिछले 20 दिनों से बीमार चल रहा था। बीते दिन युवक की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
इसके बाद उसको अस्पताल में भी ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान सरवन सिंह की मौत हो गई। मृतक सरवन बटाला के थाना किला लाल सिंह के गांव मिर्जाजान का रहने वाला था। मौत के बाद सरवन सिंह के पूरे परिवार में शोक की लहर है।
2 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी की मानें तो मिर्जाजान के रहने वाले सरवन सिंह करीब छ महीने पहले रुस के मास्को में गए थे। करीब 20 दिन पहले वह अचानक से बीमार पड़ गए। अस्पताल में भर्ती होने पर उन्हें पता चला कि उन्हें इंफेक्शन हो गई है और बीते दिन ही उनकी मौत हो गई। सरवन सिंह की मौत की खबर जब उनके घर वालों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि मृतक सरवन की 2 साल पहले ही शादी हुई थी।