ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर महानगर में सरेआम गुंडागर्दी करने का मामला सामने आया है। जहां दोस्त के घर पर गए नौजवान पर 3 हमलावारों ने तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में नौजवान के सिर पर गहरी चोटें आई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल नौजवान की पहचान तनिश के रूप में हुई है।
घटना के बाद तनिश को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार ने उसे ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
दोस्त ने देर रात फोन कर बुलाया था
पीड़ित नौजवान के पिता सुरिंदर बब्बर ने बताया कि देर तनिश को उसके दोस्त को देर रात फोन आया और उसने घर पर बुलाया। जहां देर 3 नौजवानों ने तेजधार हथियार के साथ तनिश हमला कर दिया। इस हमले में तनिश बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसके सिर के पीछे गहरी चोट आई है और मुंह पर भी काफी चोट के निशान हैं।
फोन करने के 3 घंटे बाद आई पुलिस
सुरिंदर बब्बर ने आगे कहा कि उन्होंने घटना के बाद रात 3 बजे पुलिस को फोन किया। पर पुलिस 3 घंटे बाद सुबह 6 बजे पहुंची। हमारे बेटे की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। वह सिर्फ यारी-दोस्ती के चक्कर में अपने दोस्त रिशु के पास गया था। जहां उस पर हमला किया गया।
घटना सीसीटीवी में हुई कैद
वहीं मारपीट की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें तनिश के दोस्त रिशु की शर्ट फटी होती है और वह लहुलुहान हुआ होता है। तनिश के आते ही तीनों हमलावर उसे मारना शुरू कर देते हैं। इनमें से एक के पास दातर भी होती है और वह लगातार उसे मारते रहते हैं। इस दौरान वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता है। बाद में वह घर में जाकर छिप जाता है।
तीनों आरोपी फरार
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तालाश की जा रही है। आरोपी फिलहाल मौके से फरार चल रहे है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पीड़ित के पिता ने कहा कि अगर उसका बेटा ठीक नहीं हुआ तो धरना लगाकर प्रदर्शन करेंगा।