अमेरिका की अवैध प्रवासियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में 180 और भारतीयों को देश से निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 फरवरी को अमेरिकी जहाज भारतीयों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर आएगा। जिसके बाद उनकी चैकिंग करके उन्हें अपने-अपने घरप भेज दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अमेरिका में 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय हिरासत में
राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप ने 11 दिन के अंदर ही 25 हजार से ज्यादा अवैध अप्रवासियों को हिरासत में ले लिया गया। ट्रंप की टीम ने इसके लिए अमेरिका के 12 राज्यों में छापेमारी की थी। जिसके बाद गैर कानूनी तौर पर रहे लोगों को पकड़ कर डिपोर्ट करने के लिए भेजा जा रहा है। इनमें 1700 अवैध अप्रवासी भारतीय भी शामिल हैं।
घुसपैठ के मामलों में आई 94 फीसदी की कमी
ट्रंप के इस एक्शन के बाद घुसपैठ करने की घटनाओं में 94 फीसदी की कमी आई है। बाइ़डेन के कार्यकाल के दौरान 1 जनवरी से लेकर 19 जनवरी के बीच मैक्सिको बॉर्डर पर हर दिन औसतन 2087 घटनाएं सामने आ रही थी। जबकि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद 20 जनवरी से 31 जनवरी तक यह आंकड़ा 126 पर आ गया है।
चुनाव के दौरान ट्रंप ने किया था ऐलान
आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा डिपोर्टेशन करने का वादा किया था। अपने वादे को पूरा करते हुए इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट की टीम ने 15 लाख अवैध अप्रवासियों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें 18 हजार अप्रवासी भारतीय थे।
जानें हर साल कितने भारतीय होते हैं डिपोर्ट
2009: 734
2010: 799
2011: 597
2012: 530
2013: 515
2014: 591
2015: 708
2016: 1303
2017: 1024
2018: 1180
2019: 2042
2020: 1889
2021: 805
2022: 862
2023: 617
2024: 1368