खबरिस्तान नेटवर्क: बिहार के अरवल जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जिले में होने वाली एक रीति के चलते मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी है। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज में भैंस देने की मांग पूरी नहीं की थी। ऐसे में ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर डाली है।
शव छोड़कर भागे ससुराल वाले
रविवार रात में आरोपी ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे में पहले ही आस-पास के लोगों को घटना के बारे में पता चल गया। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और मायके वाले पहुंच गए लेकिन इससे पहले ससुराल वाले शव को घर में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्कूल के बरामदे में मिला मासूम का शव
मृतक महिला की डेढ़ महीने की एक बच्ची घर से दूर गांव में स्कूल के बरामदे पर सोमवार सुबह को मिली है। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के बड़हिया गांव की बताई जा रही है। विवाहिता का नाम अनीता कुमारी बताया गया है।
2004 में हुई थी शादी
सुत्रों की मानें तो अनीता की शादी 2004 में बड़हिया के रहने वाले सत्यम कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले उससे दहेज में एक भैंस मांग रहे थे। दहेज की मांग पूरी न हो पाने के कारण ससुराल वाले अनीता को प्रताड़ित भी करते थे।
अभी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी बेटी
अनीता ने अभी डेढ़ महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद ससुराल वाले उसे और भी प्रताड़ित करने लग गए। मायके से भैंस न लाने के कारण अनीता का गला दबाकर उसके ससुराल वालों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में उन्हें जैसे ही पता चला कि पुलिस को खबर लग गई है तो ससुराल वाले डेढ़ महीने के बच्ची को स्कूल के बरामदे पर छोड़ कर भाग गए।