खबरिस्तान नेटवर्क: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके अंतगर्त सिविल जजों चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट्स और अतिरिक्त सिविल जजों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी हुए हैं। इस आदेश के अंतर्गत कुल 132 न्यायिक अधिकारियों को एक स्थान से दूसरी जगह पर तबादला हुआ है।
कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
सुरेश कुमार गोयल का बठिंडा से होशियारपुर में तबादला हुआ है। वहां पर वह सीनियर सिविल जज के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। वहीं अशोक कुमार चौहान को फिरोजपुर से फतेहगढ़ साहिब भेज दिया गया है। राजवंत कौर का कपूरथला से पठानकोट और गुरुकीरपाल सिंह सेखों का संगरुर से बठिंडा में तबादला हुआ है। ऐसे ही 132 न्यायिक अधिकारियों का तबादला किया गया है।









