पंजाब में युवक की गोली मारकर ह/त्या, 5 बहनों का था इकलौता भाई

Youth shot dead in Punjab; was the only brother of five sisters.

गुरदासपुर: बटाला के मल्लियांवाल गांव में घर के बाहर टहल रहे 35 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिर में गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत बटाला सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान फलजीत सिंह उर्फ लाली, निवासी गांव मल्लियांवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फलजीत सिंह घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग पैदल उसके पास आए और उससे बातचीत करने लगे। परिवार के अनुसार, बातचीत के दौरान बहस हुई और इसी दौरान फलजीत को गोली मार दी गई।

परिवार ने पार्टनरशिप और कंबाइन के काम को लेकर चल रहे विवाद को हत्या की वजह बताया है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही गोलीबारी के असली कारण का पता चल पाएगा।

5 बहनों का था इकलौता भाई

परिवार के मुताबिक, फलजीत सिंह पांच बहनों का इकलौता भाई था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। दुखद बात यह है कि करीब एक महीने पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर विपनदीप सिंह के मुताबिक, युवक को अस्पताल लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पुलिस को सूचना दे दी गई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *