कनाडा में फ्लाइट ट्रेनिंग के दौरान हुए एक दर्दनाक विमान हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत हो गई। हादसे की पुष्टि वैंकूवर स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने की है।मृतकों की पहचान तमिलनाडु के मनोज शिवकुमार और पुडुचेरी के श्रीसरण तिरुग्नानसंबंधम के रूप में हुई है। दोनों छात्र कनाडा में कमर्शियल पायलट और एविएशन ट्रेनिंग कर रहे थे।
बताया गया है कि ट्रेनिंग के दौरान उड़ान का अभ्यास करते समय विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दोनों छात्रों की जान चली गई। वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास ने दोनों छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
दूतावास ने कहा है कि पार्थिव शरीरों को भारत लाने की प्रक्रिया में परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी।फिलहाल स्थानीय अधिकारी हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे की खबर के बाद दोनों छात्रों के परिवारों में शोक की लहर है।









