उत्तराखंड में दो भीषण सड़क हादसे, कहीं बस तो कहीं बोलेरो खाई में गिरी, 12 लोगों की मौ/त

Two horrific road accidents in Uttarakhand, a bus and a Bolero fell into a ditch, killing 12 people.

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह दो बड़े सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इन दोनों हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हुए हैं।

पहला हादसा टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गूलर के पास हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 3 साल की एक बच्ची भी शामिल है।

वहीं, दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां शादी समारोह से लौट रही बारातियों की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

दोनों हादसों के बाद SDRF, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिहरी बस हादसे पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *