पंजाब : शादी से लौट रहे 5 दोस्तों की कार हादसे का शिकार, 2 की मौत, 3 घायल

Punjab: Car carrying 5 friends returning from a wedding meets with an accident; 2 dead, 3 injured

तरनतारन के खेमकरण रोड पर मंगलवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां विवाह समारोह से लौट रहे पांच दोस्तों की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह (48) और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। दोनों गांव शाहबाजपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक, पांचों दोस्त अमृतसर में अपने दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार रात करीब 10 से 12 बजे वापस लौटते समय पट्टी के खेमकरण रोड पर चुंगी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

हादसे में घायल तीन युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया।वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एक साथ गांव के दो लोगों की मौत से शाहबाजपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *