जालंधर रोडवेज डिपो में लगी भीषण आग, 40 दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Massive fire breaks out at Jalandhar Roadways depot

जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रोडवेज डिपो नंबर-1 में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में धुएं का काला गुबार फैल गया और आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य बस स्टैंड के पास बने रोडवेज डिपो में पुराने टायरों और सूखे पेड़ों में सबसे पहले आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए 40 से ज्यादा दमकल गाड़ियां लगाई गई हैं। दमकल कर्मचारी लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *