लुधियाना में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो टिप्पर से टकराई, हादसे में बच्चों महिला समेत 3 की मौत

लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो की एक टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के माछीवाड़ा में देर रात श्रद्धालुओं से भरे एक टेंपो की एक टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मृतकों में एक महिला और 2 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

नैना देवी से माथा टेककर आ रहे थे
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालु श्री माता नैना देवी के दर्शन करके टेंपों से माछीवाड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक खड़े एक टिप्पर से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें 13 साल के मुन्ना, 17 के गौरव और 35 साल की मधु देवी की मौत हो गई। तीनों टेंपों की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे।

ड्राइवर पर लापरवाही के आरोप, मौके से हुआ फरार
टेंपो में सवार लोगों का कहना है कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कीरतपुर के पास भी एक्सीडेंट होते-होते बचा। टेंपो में सवार कुछ लोगों ने कह दिया था कि गाड़ी हम चलाते हैं, लेकिन वह नहीं माना। एक्सीडेंट के बाद टेंपो का ड्राइवर मौके से फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *