ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी युवक को थप्पड़ मारता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
सवाल पूछने पर युवक को मारा थप्पड़
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चालान कटने को लेकर युवका ने पुलिस से कहा कि आप किसी का फोन ऐसे नहीं ले सकते। आपको फोन सिर्फ लाइसेंस दिखाने के लिए दिया गया है। जब युवक ने पुलिस से पूछा कि आप किस वजह से चालान काट रहे तो वहां पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उसे थप्पड़ मार दिया।
पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने की बात कही
वायरल हो रही वीडियो में युवक ने सवाल पूछा है कि क्या पुलिस को ऐसा करना चाहिए था। चलो, इनको नहीं पता था कि मैं वीडियो बना रहा हूं। मैं भी पूरी गुजरात होकर आया हूं, राजस्थान होकर आया हूं, 3000 किलोमीटर गाड़ी चला कर आया हूं, पर चालान कहां आकर हुआ। युवक ने मांग की कि पुलिस के इस बर्ताव को लेकर लेकर वह सीपी दफ्तर में शिकायत करेगा और कार्रवाई की मांग करेगा।
पहले भी विवादों में आ चुकी है पुलिस
आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है कि जब जालंधर ट्रैफिक पुलिस विवादों में रही हो। 5 महीने पहले ही एपीजे कॉलेज के पास भी एक कार चालक को रोका था। जिसमें एक गर्भवती महिला भी थी, जो दर्द से कराह रही थी। पुलिस ने महिला की हालत पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद चालक और पुलिस के बीच बहस हुई। पीड़ित ने पुलिस वालों पर नशे में होने के आरोप भी लगाए थे।








