जालंधर में बाबा सोढल मेले में पहुंचे पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, मंदिर में टेका माथा

जालंधर का प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल अनंत चतुर्दशी के अवसर पर यहां भव्य बाबा सोढल मेले का आयोजन किया जाता है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर का प्रसिद्ध श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर साल अनंत चतुर्दशी के अवसर पर यहां भव्य बाबा सोढल मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में पंजाब ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा सोढल का आशीर्वाद लेते हैं और अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना करते हैं।

गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने मंदिर में टेका माथा
शुक्रवार को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया भी प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले में पहुंचे। उन्होंने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में नतमस्तक होकर पूजा-अर्चना की और बाबा सोढल का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।

गवर्नर मेले की शुरुआत से पहले आयोजित विशेष पूजा में भी शामिल हुए। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक माहौल देखने को मिला।

मेले में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
बाबा सोढल मेला शुरू होते ही पूरा जालंधर शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग जाता है। मेले में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई जाती हैं, वहीं बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए बड़े-बड़े झूले भी लगाए जाते हैं।

मेले से एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सोढल मंदिर पहुंचकर माथा टेकना शुरू कर देते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *