बारिश के बीच मंत्री हरजोत बैंस की लोगों से अपील- नदियों और नहरों से रहें दूर

Minister Harjot Bains appeals to the public amidst the rain.

श्री आनंदपुर साहिब और नंगल इलाकों में कल देर शाम से जारी मूसलाधार बारिश के चलते प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद मैदान में उतर चुके हैं।

अपनी गाड़ी से जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कैबिनेट मंत्री बैंस ने बताया कि भारी बारिश के बावजूद फिलहाल घबराने या चिंता करने की कोई बात नहीं है, और पूरा प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बैंस ने कहा कि वे खुद क्षेत्र में घूमकर हालात का जायजा ले रहे हैं। यदि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो, तो वे तुरंत संपर्क कर सकते हैं।उन्होंने नागरिकों, विशेषकर नदियां, नहरों और खड्डों (बरसाती नालों) के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे पानी के स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

प्रशासन किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है। सरपंचों और स्थानीय प्रतिनिधियों को भी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *