राहुल और प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी में जबरन दिया था धरना

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने के आरोप में यह केस दर्ज किया है। पुलिस ने आकाशवाणी की तरफ से दी गई शिकायत पर यह एक्शन लिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी सांसदों पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने आकाशवाणी भवन में जबरदस्ती घुसने के आरोप में यह केस दर्ज किया है। पुलिस ने आकाशवाणी की तरफ से दी गई शिकायत पर यह एक्शन लिया है।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाला था मार्च
आपको बता दें कि बीते दिन ही विपक्षी सांसदों ने एकजुट होकर मुख्य चुनाव कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में सेव डेमोक्रेसी मार्च निकाला था। विपक्षी सांसदों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड का इस्तेमाल किया और नेताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन खत्म करने की कोशिश की गई।

आकाशवाणी के अंदर जबरन घुसकर दिया था धरना
इसी दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अचानक बस से उतरकर आकाशवाणी भवन के अंदर चले गए। दोनों परिसर में बरगद के पेड़ के नीचे करीब 8 घंटे तक धरने पर बैठ गए। इसी कारण आकाशवाणी ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने विपक्षी सांसदों पर केस दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *