मशहूर पंजाबी सिंगर ‘वारिस पंजाब दे’ पार्टी में शामिल, दिया यह बयान

मशहूर पंजाबी सिंगर और लेखक गिल रौंता ने राजनीति में कदम रख दिया है। गिल रौंता ने वारिस पंजाब दे पार्टी को जॉइन किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत अयाली और सांसद सरबजीत सिंह मौजूद रहे।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर पंजाबी सिंगर और लेखक गिल रौंता ने राजनीति में कदम रख दिया है। गिल रौंता ने वारिस पंजाब दे पार्टी को जॉइन किया है। इस दौरान पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह, विधायक मनप्रीत अयाली और सांसद सरबजीत सिंह मौजूद रहे। गिल रौंता ने कहा कि पार्टी के जरिए वह लोगों की समस्याओं को उठाएंगे।

लोगों के मुद्दे को समझना जरूरी- रौंता गिल
गिल रौंता ने कहा कि वह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते रहे हैं। उनका कहना है कि अब संगठन के माध्यम से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवाज को उठाने का प्रयास किया जाएगा। लोगों से सीधे संपर्क में रहना और उनके मुद्दों को समझना जरूरी है। संगठन के माध्यम से पंजाब से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखने के साथ लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाने का प्रयास किया जाएगा।

शख्सियतों का पार्टी से जुड़ना सकारात्मक- अयाली
वहीं मनप्रीत सिंह अयाली ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी शख्सियतों का संगठन के साथ जुड़ना सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पंजाबियों की भावनाओं और लोगों की उम्मीदों की आवाज को मजबूती से उठाना है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *