ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में जालंधर के तीन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें नॉर्थ हलके विनीत धीर, सेंट्रल हलके से नितिन कोहली और जालंधर कैंट सीट से दीपक बाली को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।











