जालंधर में भाजपा की बड़ी मीटिंग, केवल ढिल्लों ने AAP पर साधा निशाना

जालंधर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पार्टी के नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आम आदमी पार्टी झूठ बोलती है। पंजाब में सभी AAP कारनामों को जानती है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने पार्टी के नेताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग के बाद पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा आम आदमी पार्टी झूठ बोलती है। पंजाब में सभी AAP कारनामों को जानती है।

भाजपा पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी
केवल सिंह ढिल्लों ने एक बार फिर कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। वह पंजाब की 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और किसी के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेगी। बीएल संतोष ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि भाजपा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।

मीटिंग में केवल ढिल्लों से लेकर मनोरंजन कालिया रहे शामिल
इस दौरान मीटिंग पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लो, अशोक मित्तल, तजिंदर बिंट्टू, जयवीर शेरगिल, मनप्रीत बादल, विजय सांपला, जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व विधायक केडी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया सहित अन्य भाजपा नेता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *