जालंधर कैंट के सदर बाजार में स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। यहां स्कूटी सवार दो युवक एक महिला का बैग छीनकर फरार हो गए। यह घटना गली नंबर 10 की मुख्य मार्केट में हुई और CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, महिला बाजार में पैदल जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और अचानक उसका बैग छीनकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास की दुकानों और इमारतों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई हैं।
इस वारदात के बाद इलाके के लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।









