ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य को परमानेंट डीजीपी मिल गया है। कार्यवाहक डीजीपी गौरव यादव ही पंजाब के स्थाई डीजीपी होंगे। हालांकि गौरव यादव साल 2022 से ही पंजाब के डीजीपी पद के तौर पर तैनात हैं, पर वह कार्यवाहक के तौर पर अपनी सेवाएं निभा रहे थे। पर अब उन्हें परमानेंट डीजीपी बना दिया गया है।
UPSC को भेजे गए थे 14 IPS अधिकारियों के नाम
पंजाब सरकार ने स्थायी डीजीपी की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को 14 आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे थे। आयोग ने इन नामों पर विचार करने के बाद तीन अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेजा था।
इस पैनल में गौरव यादव के अलावा शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम भी शामिल थे। राज्य सरकार ने पैनल में शामिल अधिकारियों के नामों पर विचार करने के बाद गौरव यादव को नियमित डीजीपी नियुक्त किया।









