तरनतारन में नंबरदार के घर पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, बाइक पर आए थे हमलावर

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन में नंबरदार के घर पर फायरिंग की घटना सामने आई है। 2 बाइक सवार हमलावर आए और घर के बाहर गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में डर का माहौल देखा जा रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पहले मांगी 50 लाख की फिरौती, फिर चलाई गोलिया
जानकारी के मुताबिक नंबरदार बोहड़ सिंह को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकियों भरे फोन आ रहे हैं और उनसे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। धमकियों के बाद वीरवार शाम को हमलावरों ने घर के बाहर करीब 5-6 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सीसीटीवी खंगाल रही
वहीं इस घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोलियों के खोल बरामद कर लिए हैं और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *