यूक्रेन और रूस के बीच लगभग तीन साल से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में दोनों देशों का काफी बड़ा नुकसान हो रहा है। वहीं अब यूक्रेन में अब चोरोंं ने देश के खजाने पर हाथ साफ किया है। चोरों ने देश के करीब 332 करोड़ रुपए( 40 मिलियन डॉलर) चुरा लिए हैं। इस रकम से युद्ध के लिए गोला-बारूद खरीदने थे। अब इस मामले की जांच चल रही है। जिसमें पांच लोगों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है और एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
चोर सेना के अधिकारी
जानकारी मुताबिक मामले की जांच हुई तो चौंकाने वाली बात सामने आई। चोर यूक्रेन सेना के अधिकारी ही निकले। सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन(SBU) के अनुसार साल 2022 में देस के रक्षा मंत्रालय का एक कंपनी ने रूस के साथ चल रहे युद्ध के मद्देनजर एक करार हुआ। इस करार में छह महीने में एक लाख से ज्यादा मोर्टार गोले समेट भारी मात्रा में अन्य गोला बारूद और सेना के लिए हथियार और सामान शामिल था।
इसके लिए कंपनी के अकाउंट में कुल करीब 332 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। लेकिन आज तक यह गोला-बारूद और अन्य हथियार नहीं आया। पता लगने पर बीते दिनों सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन को यह मामला दिया गया।
रक्षा मंत्रालय और सेना की मिलिभगत
सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन ने मामले की जांच शुरू की। जांच में यूक्रेन रक्षा मंत्रालय और सेना के कुछ अधिकारियों की इस पूरे मामले में मिलिभगत का पता चला। इसके बाद इन लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई। लेकिन सभी ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया।
अभी तक के एविडेंस के आधार पर यूक्रेनी सेना और रक्षा मंत्रालय से जुड़े पांच लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं एक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अब जिस कंपनी के खाते में रक्षा मंत्रालय ने रकम डाली थी उससे वह वापस निकलवाने की कवायद चल रही है।