दिल्ली की भाजपा सरकार महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना लागू कर रही है। इस योजना के तहत दिल्ली में रह रही महिलाओं को 2500 रुपए दिए जाएंगे, जो उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट मीटिंग में इस योजना पर फैसला लिया जाएगा। पर इस योजना में दिल्ली की सभी महिलाओं को सरकार पैसे नहीं देगी, बल्कि इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
- 21 से 60 साल तक की महिलाओं को मिलेगा लाभ
- BPL कार्ड धारक होल्डर
- सरकारी नौकरी न करने वाली
- सरकारी स्कीम का लाभ न उठाने वाली
- 5 साल से ज्यादा दिल्ली में रहने वाली महिलाएं
- 3 लाख से कम इनकम करने वाली को
रजिस्ट्रेशन के लिए लॉन्च होगा स्पेशल पोर्टल
महिला समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। इसके लिए सरकार 8 मार्च को एक स्पेशल पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च करेगी जहां महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और इनकम सर्टिफिकेट जमा करके अप्लाई कर सकेंगी।
20 लाख महिलाओं को होगा फायदा
दिल्ली में सरकार की इस स्कीम का फायदा 20 लाख महिलाओं को होगा। इसमें से 50 फीसदी महिलाएं ही दिल्ली में वोट करती हैं। अधिकारियों ने कहा कि सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा इकट्ठा किया जा रहा है।