पंजाब में एक बार फिर से मौसम बदल गया है, सुबह से पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं चल रही है। जिसके कारण आज गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। वही आज मौसम विभाग ने 11 जिलों के येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर और पटियाला में तेज हवाएं चलेगी और बारिश होगी। पंजाब के 11 जिलों में आज होगी बारिश, 24 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी
9 जिलों का तापमान 40 डिग्री
वही कल शाम राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, पिछले 24 घंटों में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, लेकिन तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बता दे कि राज्य का सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
24 मई तक यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अनुसार आज से लेकर 24 मई तक राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इस दिन तक अलग अलग जिलों में धूल भरी आंधी, तेज हवाएं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर बठिंडा, फरीदकोट, फाजिल्का और मानसा जैसे जिलों को 22 मई तक अलर्ट में रखा गया है।