web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

शनि ढैया की परेशानियां कम करने का खास मौका, असरकारक होता है पूजा पाठ


शनि ढैया की परेशानियां कम करने का खास मौका,
12/2/2023 12:26:11 PM         Raj        Shani Dhaiya, Shani worship, Special opportunity, problems reduce, effective worship              

Special opportunity problems reduce : पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का तो महत्व है ही, इस दौरान पूजा पाठ भी बहुत असरकारक साबित होती है। पुष्य नक्षत्र में पूजा पाठ, साधना आदि का त्वरित फल प्राप्त होता है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र में शनिदेव की पूजा, साधना, मंत्र जाप करने से शनि पीड़ा से खासी राहत मिलती है। खासतौर पर शनि की महादशा या अंतरदशा में मिल रहे कष्टों से मुक्ति पाने के लिए शनि पुष्य योग में शनिदेव की पूजा पाठ जरूर करें। जिन जातकों पर शनि की साढ़े साती, शनि की ढैया आदि चल रही है, उन्हें भी पुष्य नक्षत्र शनिदेव की पूजा करना चाहिए, जरूर लाभ मिलेगा।

जाप करें शनि देव के मंत्र

1. सरल मंत्र— ओम शं शनिश्चराय नम:

2. बीज मंत्र— ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनिश्चराय नम:

जाप करने की विधि-पूजा

घर के पूजा स्थल पर आसन पर बैठकर शांत चित्त से जाप करें। शनिदेव, हनुमानजी या किसी शिव मंदिर में भी ये जाप कर सकते हैं। रुद्राक्ष की माला से जाप करें। उपरोक्त दोनों मंत्रों के एक माला यानि 108 जाप करीब 5 मिनट में पूर्ण हो जाते हैं। जाप पूर्ण श्रद्धा से करें। जाप करते समय शनिदेव की वरमुद्रा की तस्वीर या विग्रह का ध्यान करते रहें।

सात बार जाप करें पाठ का

शनिदेव हनुमानजी की आराधना से सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। हनुमानजी की प्रसन्नता के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे अच्छा माना जाता है। हनुमान चालीसा का सात बार जाप करना अधिक फलदायक कहा गया है। हनुमान चालीसा में ही इस बात का जिक्र है। 

जो सत बार पाठ कर कोई

छूंटहिं बंदी, महासुख होई!!

पूजापाठ, मंत्र जाप फलदायी 

पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं और देवता बृहस्पति हैं। बृहस्पति सबसे शुभ ग्रह हैं और शनि देव स्थिरता के प्रतीक हैं। पुष्य नक्षत्र में इन दोनों के गुण समाहित होते हैं। यही वजह है कि पुष्य नक्षत्र में प्रारंभ किए गए कार्य शुभ, सफल और चिरस्थाई माने जाते हैं। पूजा—पाठ, साधना आदि का जल्दी फल प्राप्त करने के लिहाज से भी पुष्य नक्षत्र सबसे अच्छा मुहूर्त है। 

6.54 बजे तक पुष्य नक्षत्र

बृहस्पति और शनि के गुणों को समाहित करने की वजह से ही पुष्य नक्षत्र में पूजापाठ, मंत्र जाप फलदायी साबित होते हैं। दिसंबर के पहले दिन यानि 1 दिसंबर को शुक्रवार के दिन पुष्य नक्षत्र शाम 4.40 बजे से शुुरु होगा। पुष्य नक्षत्र 2 दिसंबर को शनिवार के दिन शाम 6.54 बजे तक रहेगा। इस तरह शुक्रवार को शुक्र पुष्य योग और शनिवार को शनि पुष्य योग बनेगा।

'Shani Dhaiya','Shani worship','Special opportunity','problems reduce','effective worship'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • शनि ढैया की परेशानियां कम करने का खास मौका,

    शनि ढैया की परेशानियां कम करने का खास मौका, असरकारक होता है पूजा पाठ

Recent Post

  • भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद,

    भारत-पाक तनाव के बीच रोडवेज बसें बंद, IPL 2025 हुआ स्थगित

  • पंजाब में 3 दिन तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का अलर्ट,

    पंजाब में 3 दिन तक जारी रहेगा आंधी-बारिश का अलर्ट, 10 मई से बदल जाएगा मौसम

  • करण कुन्द्रा ने जालंधर में हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया,

    करण कुन्द्रा ने जालंधर में हुए हमले पर दी प्रतिक्रिया, लिखा- हम सभी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं

  • भारत-पाक तनाव के बीच सोने चांदी की कीमतों में आया बदलाव,

    भारत-पाक तनाव के बीच सोने चांदी की कीमतों में आया बदलाव, जानें नए Rate

  • India Pakistan War:

    India Pakistan War: डॉक्टरों - IAS अधिकारियों के बाद अब रेल कर्मचारियों छुट्टियां रद्द

  • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं- Indian Oil,

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं- Indian Oil, रक्षा मंत्रालय ने मीडिया के लिए जारी की एडवाइजरी

  • भारत-पाकिस्तान में पनप रहे तनाव के चलते अहम फैसला,

    भारत-पाकिस्तान में पनप रहे तनाव के चलते अहम फैसला, पंजाब यूनिवर्सिटी ने स्थगित की परीक्षाएं

  • इंदौर में हमले का Alert,

    इंदौर में हमले का Alert, 4 जुलाई तक जारी किये सख्त निर्देश, बैतून में कर्मियों की छुट्टी रद्द

  • पंजाब के बाद अब हरियाणा  में होगा 10 घंटे का Blackout,

    पंजाब के बाद अब हरियाणा में होगा 10 घंटे का Blackout, सख्त आदेश जारी

  • जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में रात के धार्मिक प्रोग्राम रद्द,

    जालंधर में शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में रात के धार्मिक प्रोग्राम रद्द, कमेटी के सदस्यों ने लिया फैसला

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY