इस साल पहले 10 महीनों में अब तक करीब 79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दरबार में हाजिरी लगाई है। वहीं अब यात्रा के दौरान हल्की ठंड का एहसास भी शुरू हो गया है, लेकिन इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
वहीं पिछले साल करीब 97 लाख से अधिक लोगों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
- जनवरी महीने में 524189 श्रद्धालु
- फरवरी माह में 414432
- मार्च में 894650
- अप्रैल में 1018540
- मई में 995773
- जून में 1195844
- जुलाई में 776800
- अगस्त में 710914
- सितंबर में 794156 श्रद्धालु दरबार में पहुंचे।

इस साल 79 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
साल 2024 में अब तक करीब 79 लाख से अधिक भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। वहीं, अक्टूबर माह में अब तक 5.75 लाख श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में हाजिरी लगाई है। 15 अक्टूबर की दोपहर तक 17,300 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके थे और वे मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा, भैरव घाटी में भी भक्त बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
2012 में एक करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे वैष्णो देवी
वहीं साल 2022 के जनवरी माह में 438521, फरवरी में 361074, मार्च में 778669, अप्रैल में 902192, मई में 986766, जून में 1129231, जुलाई में 907542, अगस्त में 877762, सितंबर में 828382 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणो में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इससे पहले साल 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।