web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

हज यात्रा पर गए 577 लोगों की मौत, पारा 52°C के करीब पहुंचा, मक्का का सबसे बड़ा मुर्दाघर लाशों से भरा


 हज यात्रा पर गए 577 लोगों की मौत,
6/19/2024 11:20:20 AM         Kushi Rajput        Hajj pilgrimage died, Saudi Arabia Heatwave, Pilgrims Death, Hajj Yatra 2024, Temperatures Exceed 50 Degrees, Hajj Pilgrims Die In Mecca            ਹੱਜ ਯਾਤਰਾ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ 577 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ  ਦੀ ਮੌਤ, 52°C ਦੇ ਨੇੜੇ ਪਹੁੰਚਿਆ ਪਾਰਾ  

सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचे 577 यात्रियों की मौत हो गई है। 12 जून से 19 जून तक चलने वाली इस हज यात्रा में अब तक कुल 577 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह सऊदी अरब में पड़ रही भीषण गर्मी बताई गई है। इस साल गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। तापमान 52°सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। 

मरने वालों में मिस्र के सबसे ज्यादा नागरिक शामिल

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में 323 नागरिक मिस्र के और 60 जॉर्डन के हैं।इसके अलावा ईरान, इंडोनेशिया और सेनेगल के तीर्थयात्रियों की भी मौत हुई है। सऊदी के 2 डिप्लोमैट्स ने AFP को बताया कि ज्यादातर मौतें गर्मी की वजह से बीमार पड़ने के कारण हुई हैं।


— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) June 18, 2024

मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में 550 लाशें

डिप्लोमैट्स ने बताया कि जॉर्डन के कम से कम 60 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या मंगलवार को अम्मान से जारी आधिकारिक आंकड़े से ज्यादा है। डिप्लोमैट्स ने कहा कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघरों में से एक अल-मुआइसम में कुल 550 शव थे।

पिछले साल 240 लोगों ने दम तोड़ा था

इससे पहले पिछले साल हज पर गए 240 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इनमें से ज्यादातर इंडोनेशिया के थे। सऊदी ने सभी यात्रियों को छाते इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्हें लगातार पानी पीने और धूप से बचने के लिए कहा जा रहा है।

हज क्या है...

हज, दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक सभाओं में शुमार है। इसे इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि सभी मुसलमानों को कम से कम एक बार हज की यात्रा पर जरूर जाना चाहिए। 

हर साल दुनियाभर के मुस्लिम सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए पहुंचते हैं। हज में पांच दिन लगते हैं और ये ईद उल अजहा या बकरीद के साथ पूरी होती है। सऊदी अरब हर देश के हिसाब से हज का कोटा तैयार करता है।

इनमें इंडोनेशिया का कोटा सबसे ज्यादा है। इसके बाद पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, नाइजीरिया का नंबर आता है। इसके अलावा ईरान, तुर्किये, मिस्र, इथियोपिया समेत कई देशों से हज यात्री आते हैं। हज यात्री पहले सऊदी अरब के जेद्दाह शहर पहुंचते हैं। वहां से वो बस के जरिए मक्का शहर जाते हैं।

 

'Hajj pilgrimage died','Saudi Arabia Heatwave','Pilgrims Death','Hajj Yatra 2024','Temperatures Exceed 50 Degrees','Hajj Pilgrims Die In Mecca'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  •  हज यात्रा पर गए 577 लोगों की मौत,

    हज यात्रा पर गए 577 लोगों की मौत, पारा 52°C के करीब पहुंचा, मक्का का सबसे बड़ा मुर्दाघर लाशों से भरा

  • हज में 1,301 यात्रियों की गर्मी से मौत,

    हज में 1,301 यात्रियों की गर्मी से मौत, मरने वालों में 98 भारतीय, बिना वीजा सऊदी पहुंचे थे मिस्र के लोग

Recent Post

  • देश में कोरोना केस 3 हजार के पार,

    देश में कोरोना केस 3 हजार के पार, कनाडा 30 हजार अप्रवासियों को करेगा डिपोर्ट

  • कनाडा 30 हजार अप्रवासियों को करेगा डिपोर्ट,

    कनाडा 30 हजार अप्रवासियों को करेगा डिपोर्ट, अगला नंबर विधायक अरोड़ा के समधी मदान का

  • मशहूर इंस्टाग्राम Influencer शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार,

    मशहूर इंस्टाग्राम Influencer शर्मिष्ठा पनोली गिरफ्तार, पहलगाम हमला-बॉलीवुड पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

  • अगला नंबर विधायक अरोड़ा के समधी मदान का,

    अगला नंबर विधायक अरोड़ा के समधी मदान का, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

  •  पंजाब सरकार का तोहफा! वन विभाग के 378 कर्मचारी किए गए पक्के,

    पंजाब सरकार का तोहफा! वन विभाग के 378 कर्मचारी किए गए पक्के, सीएम मान सौंपेंगे नियुक्ति पत्र: लालचंद कटारूचक

  • कनाडा 30 हजार अप्रवासियों को करेगा डिपोर्ट,

    कनाडा 30 हजार अप्रवासियों को करेगा डिपोर्ट, पंजाबियों पर भी पड़ेगा असर

  • Operation Sindoor के भारत का बड़ा खुलासा,

    Operation Sindoor के भारत का बड़ा खुलासा, CDS अनिल चौहान ने कहा - हमले में कुछ Fighter Jets तबाह हुए

  • जालंधर में तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम हुआ सुहावना,

    जालंधर में तेज हवाओं और बारिश के कारण मौसम हुआ सुहावना, पंजाब में अलर्ट जारी

  • अमृतसर में फायरिंग,

    अमृतसर में फायरिंग, एक की मौ'त, हथियारों से लैस होकर आए थे 15 युवक

  • जयपुर के 2 Five Star होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    जयपुर के 2 Five Star होटलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर मौजूद थे कई सारे मंत्री, अलर्ट पर पुलिस

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY