ख़बरिस्तान नेटवर्क, नेटवर्क, नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। जिस कारण कई इलाकों में बाढ़ आ गया है। बाढ़ के कारण दिल्ली में ट्रैफिक पूरी तरह से रूक गया है। वहीं मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार तक दिल्ली में सभी स्कूल-कॉलेज बंद करने का ऐलान किया है।
केजरीवाल ने किया ट्वीट
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुआ लिखा कि यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। अब पानी 208.46 मीटर पर पहुँच गया है। बढ़ते हुए जल स्तर के कारण, यमुना के आस पास की सड़कों पर आ गया है। आपसे अनुरोध है कि इन रास्तों पर ना जाएं। जिन आबादी वाले इलाक़ों में पानी भरा है, वहाँ से लोगों को हटा रहे हैं। वहां रहने वालों से अनुरोध है कि प्रशासन का सहयोग करें।
स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद
लोगों की जान बचाना सबसे ज़रूरी है। सभी दिल्ली वालों से अपील है कि इस आपातकाल स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें। वहीं इसके साथ ही केजरीवाल ने बाढ़ के पानी से घिरे इलाकों में स्कूल बंद करने की घोषणा की। दिल्ली के सभी स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे।
पानी की कमी खेलेगी
पानी की राशनिंग करनी होगी क्योंकि 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हैं और लोगों को एक या दो दिन के लिए जल संकट का सामना करना पड़ेगा। आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले वाहनों को छोड़कर, दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहन नहीं होंगे अनुमति दी गई है।