ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों को 3 दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आज से रोडवेज और पीआरटीसी के ठेका कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बसों का चक्का जाम किया है। 9 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा।
3 साल हो गए पर अब तक मांगे पूरी नहीं हुई
यूनियन के प्रधान विक्रजीत सिंह ने कहा कि काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थगित करते आ रहे हैं। कुछ समय पहले सीएम मान के साथ नेताओं की बैठक हुई थी, उस दौरान उन्होंने जल्द ठेकेदारी सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा। 3 साल हो गए उनकी मांगे अभी तक पूरी नहीं हो रही। मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट मंत्री सहित अन्य अधिकारियों को भी लिखित में पत्र दिया है लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रहीं। जिसके चलते उन्होंने 3 दिन हड़ताल करने का ऐलान किया है।
कोर्ट के ऑर्डर के बाद भी मांगे नहीं मानी जा रही
यूनियन के सैक्रेटरी भूपिंदर सिंह ने कहा कि 2011 से पनबस के आने के दौरान उनकी मांगे चल रही है। कोर्ट की ओर से ऑर्डर भी ठेका कर्मियों को पक्का करने के आदेश दे दिए है, लेकिन ना तो पिछली सरकारें उनकी मांगों को पूरा कर रही है और ना ही अब उनकी मांगों को पूरा किया जा रहा है।
11 जुलाई तक नहीं चलेगी बसें
इस अनुसार अब 3000 से ज्यादा सरकारी बसें सड़कों से हट गई हैं। जिस कारण अब यात्रियों को परेशानी हो सकती है। बता दे कि पीआरटीसी पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने पहले ही बताया था कि 9, 10 और 11 जुलाई को तीन दिनों के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।