पंजाब पुलिस ने अमृतसर रेंज के STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के एसपी विशालजीत सिंह को ट्रांसफर कर अमृतसर ADCP-I के तौर पर तैनात किया गया है। वहीं उनकी जगह अमृतसर एडीसीपी 2 के अभिमन्यु राणा को अतिरिक्त कार्यभार सौंपते हुए STF का एसपी बनाया गया है।


कल ही बड़े स्तर पर हुए हैं ट्रांसफर
आपको बता दें कि कल ही पंजाब में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए हैं। पंजाब में कुल 14 जिलों के SSP का ट्रांसफर किया गया था। वहीं कई डीआईजी अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया था। कुल पंजाब में 28 पुलिस अधिकारियों का फेरबदल किया गया था।