पंजाब के कई जिलों में सुबह - सुबह हल्की हल्की बारिश हुई। जालंधर समेत कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है । आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आज वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते सुबह हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 26,2 7, 28 फरवरी को आंधी-तूफान के साथ बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।
बता दें कि आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर बदलेगा। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राज्य में सबसे अधिक तापमान रूपनगर में 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन अगले 2 से 3 दिनों में पंजाब में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
बारिश और बर्फबारी की संभावना
आज से पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बन्स सक्रिय हो रहा है। शुरुआत में इसका असर पहाड़ी इलाकों में दिखेगा। जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 तारीख तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में 26 से 28 तारीख तक मौसम में बदलाव आएगा।
इस वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का असर 26 तारीख के बाद दिखेगा। पंजाब में 26 से 28 फरवरी तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, एसएएस नगर और नवांशहर में 26 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।