खबरिस्तान नेटवर्क: बीते दिन यानी की वीरवार को पूरे पंजाब में सुबह काफी बारिश हुई है। जालंधर, अमृतसर में भारी बारिश हुई हालांकि बाद में काफी अच्छी धूप निकल गई थी। इससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार की शाम को पंजाब के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वहीं तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री तक कम रहने के अनुमान भी लगाए जा रहे हैं।
इतना रहा राज्य में तापमान
वहीं राज्य के 4 जिले अमृतसर, जालंधर, फाजिल्का और फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। वहीं राज्य का सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में दर्ज हुआ है। फरीदकोट में तापमान 38.5 डिग्री दर्ज हुआ है। अमृतसर में तापमान 29.5 डिग्री और फिरोजपुर में तापमान 29 डिग्री, फाजिल्का में 28.7 डिग्री और जालंधर के नूरमहल में तापमान 29.3 डिग्री रहा है।
पंजाब के इन जिलों में हो सकती है बारिश
पंजाब के चार जिले पठानकोट, होशियारपुर, मोहाली और रुपनगर में आज फिर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य ही रहेगा। शनिवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 29 जून को भी राज्य में एक भार फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी है। इसके अनुसार राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई जा रही है। 30 जून को पूरे राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है।