web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

Canada में पंजाबी युवक 3 महिलाओं से रेप के आरोप में गिरफ्तार, लिफ्ट देकर बनाया शिकार


Canada में पंजाबी युवक 3 महिलाओं से रेप के आरोप में गिरफ्तार,
11/28/2024 12:48:16 PM         Ojasvi Kaushal        Punjab, Canada, rape, Rideshare Operator, Arrested, Hindi News, Brampton            ਕੈਨੇਡਾ 'ਚ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨ 3 ਔਰਤਾਂ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼ 'ਚ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਲਿਫਟ ਦੇ ਕੇ ਬਣਾਇਆ ਸ਼ਿਕਾਰ 

कनाडा में पंजाबी मूल के युवक को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक ने तीन अलग-अलग घटनाओं में महिलाओं का रेप किया है आरोपी खुद को राइडशेयर ऑपरेटर बनकर पहले महिलाओं को बहलाता और फिर सुनसान जगहों पर ले जाकर रेप करता था।

2022 में स्टडी वीजा पर कनाडा पहुंचा था

बताया जा रहा है कि वह लगातार महिलाओं को अपना शिकार बना रहा था। जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान ब्रैम्पटन निवासी अर्शदीप सिंह(उम्र 22 साल) के रूप में हुई है। युवक दिसंबर 2022 को पंजाब से स्टडी वीजा पर कनाडा पहुंचा था। 

बसों की हड़ताल का उठाया फायदा, दी लिफ्ट

आरोपी ने ब्रैम्टन में बसों की हड़ताल का फायदा उठा कर खुद को राइडशेयर ऑपरेटर बता महिलाओं को लिफ्ट दी थी। एक ही महीने में एक ही तरह की तीन घटनाएं सामने आने के बाद दो एरिया पील व यॉक पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए जॉइंट ऑपरेशन शुरू कर दिया।

पुलिस की ये अनाउंसमेंट 

वहीं, तीनों पीड़ित महिलाओं का कहना है कि युवक बीच-बीच में पंजाबी में बात करता था। जिसके बाद से ही पुलिस पंजाबी मूल के युवकों से पूछताछ करने लगी थी। बीते दिन पील पुलिस को सफलता मिली और पब्लिक अनाउंसमेंट की है कि अगर किसी अन्य महिला के साथ भी युवक की तरफ से घटनाओं को अंजाम दिया गया है तो उसकी जानकारी साझा की जाए।

इस तरह बनाया शिकार

जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर, 2024 की सुबह करीब 7:00 बजे (कनाडा समय अनुसार), एक महिला बस स्टॉप (काउंस्ट्राइड ड्राइव और ब्रमली रोड, ब्रैम्पटन) पर खड़ी थी। एक काली 4-डोर सेडान कार चालक ने खुद को राइडशेयर ऑपरेटर बताया। महिला को वॉन शहर (हाईवे 27 और नैशविल रोड) ले जाकर यौन उत्पीड़न किया गया।

एक घंटे में दूसरी महिला को बनाया शिकार

उसी दिन सुबह 7:45 बजे दूसरी महिला गोररिज क्रिसेंट और विया रोमैनो वे (ब्रैम्पटन) के बस स्टॉप पर थी। आरोपी ने उसे हाईवे 50 (गोर रोड के दक्षिण) ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।

तीसरी घटना 16 नवंबर की

16 नवंबर, 2024 की सुबह करीब 6:45 बजे, एयरपोर्ट रोड और हम्बरवेस्ट पार्कवे (ब्रैम्पटन) के पास एक महिला बस स्टॉप पर खड़ी थी। आरोपी ने महिला को काउंस्ट्राइड ड्राइव (एयरपोर्ट रोड के पास) ले जाकर यौन उत्पीड़न किया।

आरोपी पर 3 केस दर्ज, कोर्ट में किया गया पेश

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 3 केस दर्ज किए हैं। जिनमें यौन उत्पीड़न, हथियार के साथ यौन उत्पीड़न, गला दबाकर यौन उत्पीड़न, डकैती और धमकी देने की धाराएं जोड़ी हैं। पता चला है कि ब्रैम्पटन की ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश किया गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी और को इसी आरोपी से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

'Punjab','Canada','rape','Rideshare Operator','Arrested','Hindi News','Brampton'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

  • एक बार फिर पंजाब के इस इलाके में मिले  I Love Pakistan लिखे गुब्बारे, पुलिस कर रही जाँच

    एक बार फिर पंजाब के इस इलाके में मिले I Love Pakistan लिखे गुब्बारे, पुलिस कर रही जाँच

  • मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

    मान सरकार का एक्शन, फूड सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को किया बर्खास्त

  • चंडीगढ़ International Airport का बदला जाएगा नाम, सी.एम मान ने ट्वीट कर दी

    चंडीगढ़ International Airport का बदला जाएगा नाम, सी.एम मान ने ट्वीट कर दी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट : bus stand को आतंकी बना सकते हैं निशाना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मोहाली दौरे से पहले पंजाब में आतंकी हमले को लेकर अलर्ट : bus stand को आतंकी बना सकते हैं निशाना

  • ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

    ਪੇਟ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਸਮਸਿਆ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ? ਤਾਂ ਜਾਣੋ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪੇਟ ਖ਼ਰਾਬ

  • इतने करोड़ की लागत से जालंधर सिविल अस्पताल को बनाया जाएगा मॉडर्न

    इतने करोड़ की लागत से जालंधर सिविल अस्पताल को बनाया जाएगा मॉडर्न DC ने की मीटिंग

  • शहर का नामी उद्योगपति अचानक हुआ लापता

    शहर का नामी उद्योगपति अचानक हुआ लापता , बैक के पास मिली गाड़ी और लेटर, जांच में जुटी पुलिस

  • कनाडा में बेटे की मौत के बाद पंजाब में मां का हुआ निधन

    कनाडा में बेटे की मौत के बाद पंजाब में मां का हुआ निधन , यह वजह आई सामने

  • APP पार्टी को लगा बढ़ा झटका

    APP पार्टी को लगा बढ़ा झटका , UT प्रशासन ने दफ्तर के लिए जमीन देने से किया इनकार

  • कनाडा में बढ़ रहा मौतों का सिलसिला;

    कनाडा में बढ़ रहा मौतों का सिलसिला; मलोट के युवक की कनाडा में मौत, इकलौता बेटा था

Recent Post

  • पंजाब में बारिश के कारण मौसम हुआ सुहावना,

    पंजाब में बारिश के कारण मौसम हुआ सुहावना, अगले 3 दिन भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

  • जालंधर में स्कॉर्पियों पर आए हमलावरों ने 3 भाईयों पर किया तेजधार हथियार से हमला,

    जालंधर में स्कॉर्पियों पर आए हमलावरों ने 3 भाईयों पर किया तेजधार हथियार से हमला, एक की मौ'त

  • सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे Air India के विमान में आई तकनीकी खराबी,

    सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे Air India के विमान में आई तकनीकी खराबी, कोलकाता में करवाई इमरजेंसी लैंडिंग

  • केंद्र ने जारी की जातीय जनगणना की नोटिफिकेशन,

    केंद्र ने जारी की जातीय जनगणना की नोटिफिकेशन, पंजाब के 6 जिलों में आंधी को येलो अलर्ट

  • पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित,

    पीएम मोदी साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, नोएडा में बाइक पर रोमांस करना पड़ा भारी

  • दिग्वेश राठी ने लगातार 5 गेंदों पर चटकाए 5 विकेट,

    दिग्वेश राठी ने लगातार 5 गेंदों पर चटकाए 5 विकेट, पूरी टीम को कर दिया ऑलआउट

  • जालंधर के मेन चौक पर नाके पर पकड़े जाने पर नौजवानों का हंगामा,

    जालंधर के मेन चौक पर नाके पर पकड़े जाने पर नौजवानों का हंगामा, बाइक छोड़कर फरार हुए

  • नोएडा में एक्सप्रैस वे के बीच बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी,

    नोएडा में एक्सप्रैस वे के बीच बाइक पर रोमांस करना कपल को पड़ा भारी, पुलिस ने कर दिया 50 हजार से ज्यादा का चालान

  • साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी,

    साइप्रस में सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, बोले - 'मुझे पूरा विश्वास है दोनों देश रिश्ते मजबूत करेंगे

  • जालंधर के इस इलाके से मिला मिसाइल का टुकड़ा,

    जालंधर के इस इलाके से मिला मिसाइल का टुकड़ा, सेना के अधिकारियों ने कब्जे में लिया, देखे VIDEO

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY